बड़ी खबर

सामाजिक नेतृत्व समारोह व बीज उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू

बलौदाबाजार / आज नगर पंचायत कसडोल में कल्प समाज सेवी संस्था के तत्वाधान में सामाजिक नेतृत्व समारोह एवं बीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया; कल्प अध्यक्ष मोइन खाना जी द्वारा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को बतलाया कि पिछले 5 वर्ष से वनग्राम में जैविक खेती को ले कर कार्य किया जा रहा है जिसमे गांव की समस्याओं के लेकर माइक्रो प्लान, जैविक खेती धान, घरेलू बाड़ी, मिश्रित खेती किया जा रहा साथ ही महिला समूहों की आवजीविका हेतु बकरी, मुर्गी, मछलीपालन एवम वन उपज के लिए सहयोग किया जा रहा है, आगे जानकारी दिया गया कि वर्तमान में 21 ग्राम के 523 किसानो दुवारा जैविक धान की खेती, 218 किसान द्वारा मिश्रित खेती, 1198 परिवारों द्वारा घरेलू बाड़ी में कम पानी में अलग अलग विधि से सब्जी लगाया जा रहा है कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू बतौर मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि कृषि विभाग से सुनील जी एवम पशुधन विभाग से रश्मी जी शामिल हुई। कार्यक्रम में आदिवासी व सुदूर पिछड़ा क्षेत्र के 21 गांवों के कल्प संगठन सदस्यों से 438 सदस्य सम्मिलित हुए।

विधायक ने सर्वप्रथम विभिन्न स्टालों में लगाये गए अनेक प्रकार के अनाजो व सब्जियों के बीजों का अवलोकन किया। तत्पश्चात सक्रिय भागीदारी व बेहतर कार्य करने वाले 70 पुरुष किसान व महिला किसानो को साल, श्रीफल, रांपा प्रस्शति पत्र प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्माननित किया। इस अवसर पर विधायक जी ने कल्प समाज सेवी संस्था द्वारा गरीब, महिलाओं व वंचित समुदाय को पारिवारिक, सामाजिक व आर्थिक सहयोग प्रदान कर शैक्षिक , सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, जैविक खेती, महिला व युवा सशक्तिकरण एवं आजीविका उपलब्ध कराने हेतु बेहतर कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि सुनील खांडेकर जी द्वारा कृषि विभाग की योजनाएं को बतलाया गया एवम आगे कहा कि मैं पीछले 5 वर्षों से जमीनी स्तर पर संस्था के कार्यों को देखता, प्रतिभागी करते आ रहा हुं काफी सराहनी कार्य कर रहे हैं
पशु विभाग से आए हुये रश्मी जी द्वारा संस्था के कार्यों का सराहना करते हुऐ विभाग के योजना के बारे में जानकारी दिया! कल्प संगठन सदस्यों द्वारा अपने किए हुए कार्यों को साझा किया गया मंच का संचालन संस्था सदस्य कविता जी, गोरे लाल, मोहित द्वारा किया गया इस अवसर पर सेवती कैवर्त्य पार्षद, ललिता यादव एल्डरमेन, कल्प समाज सेवी संस्था के सभी सदस्यगण, एवम संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button