RO.NO. 13129/116
अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

NEET UG Result 2025 घोषित: राजस्थान के महेश कुमार ने देशभर में टॉप किया, छत्तीसगढ़ के दर्शन जैन प्रदेश में बने टॉपर

नई दिल्ली/रायपुर | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025) परीक्षा का परिणाम आज आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस बार राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर टॉप किया है, जबकि छत्तीसगढ़ से दर्शन जैन ने 99.9759202 परसेंटाइल स्कोर के साथ राज्य में टॉप स्थान प्राप्त किया है।

परीक्षा में कुल 22.7 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनका लंबे समय से परिणाम का इंतजार था। रिजल्ट को अब neet.nta.nic.in, nta.ac.in और examinationservices.nic.in पर देखा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ के टॉपर: दर्शन जैन

छत्तीसगढ़ राज्य से दर्शन जैन, जिन्होंने सामान्य श्रेणी में भाग लिया था, ने 524 अंक प्राप्त कर 99.9759202 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। वे राज्य के टॉप स्कोरर हैं और ऑल इंडिया स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में शामिल हैं। दर्शन की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

NEET UG 2025 के ऑल इंडिया टॉपर: महेश कुमार

राजस्थान के महेश कुमार ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया रहे हैं।

भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज जहां मिल सकता है टॉपर्स को दाखिला

  1. एम्स, दिल्ली

  2. पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़

  3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर

  4. निमहांस, बेंगलुरु

  5. जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी

  6. संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ

  7. बीएचयू, वाराणसी

  8. अमृता विश्व विद्यापीठम

  9. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल

  10. मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई

नीट काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट

भारत में 1,18,190 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध हैं। 15% सीटें ऑल इंडिया कोटा के तहत MCC द्वारा आवंटित की जाती हैं। उम्मीदवारों को अपने रैंक और विकल्पों के अनुसार सीट अलॉट की जाएगी।

NEET UG 2025: 13 भाषाओं में हुई परीक्षा

नीट यूजी परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, ओड़िया, बंगाली, पंजाबी और असमिया — कुल 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।

NTA की ओर से आधिकारिक बयान

एनटीए ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बताया कि स्कोरकार्ड सभी उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भेजे जा चुके हैं, और वेबसाइट पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

@NTA_Exams:
“NEET (UG) 2025 Results are now LIVE! All candidates are advised to check their email for their scorecards.”

नीट यूजी 2025 में जहां एक ओर महेश कुमार ने देश में टॉप कर सफलता का परचम लहराया है, वहीं छत्तीसगढ़ के दर्शन जैन ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। अब सभी उत्तीर्ण उम्मीदवारों की निगाहें काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिकी हैं, जो जल्द ही शुरू की जाएगी।

देखिए टॉपर्स की पूरी सूची :

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button