छत्तीसगढ़

ड्रोन कैमरे में भागते दिखे नक्सली, पुलिस का दावा, 2-3 शव उठाकर नक्सली भागे

बीजापुर। पहले चरण के मतदान के दौरान बीजपुर के पदेड़ा के दक्षिण में पुलिस नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ का ड्रोन वीडियो सामने आया है। वीडियो में मुठभेड़ के बाद सैकड़ो नक्सली भागते हुए दिख रहे है। साथ ही उनके पास उनके साथियों का शव भी दिख रहा है।बीजापुर पुलिस का दावा कर रही है कि 10 मिनट तक चली मुठभेड़ में 2-3 नक्सली मारे गए, जिनके शव को उठाकर नक्सली भाग निकले। मौके से खून के धब्बे भी मिले है।जानकारी के मुताबिक, केरिपु-85 वी वाहिनी एरिया डॉमिनेशन पर पदेड़ा के दक्षिण में निकली थी।

इस दौरान वहां पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों को आते देख ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 10 मिनट तक फायरिंग चली। इस दौरान 2-3 नक्सली को गोली लगी। पुलिस का दावा है कि नक्सली मौके से अपने मृत साथी का शव लड़कर भाग निकले।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button