छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 5 IAS अधिकारियों के तबादले, नम्रता जैन बनीं रायपुर की अपर कलेक्टर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 5 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

जारी आदेश के मुताबिक—

  • नम्रता जैन को रायपुर का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
  • हेमंत नंदनवार को महासमुंद के जिला पंचायत CEO का प्रभार सौंपा गया है।
  • मुकुंद ठाकुर होंगे सुकमा के जिला पंचायत CEO
  • नम्रता चैबे को बीजापुर के जिला पंचायत CEO की जिम्मेदारी मिली है।
  • प्रखर चंद्राकर होंगे गरियाबंद के जिला पंचायत CEO

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button