RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी पत्नी सहित उसका प्रेमी गिरफ्तार

बलरामपुर  : बलरामपुर जिले में प्रधान आरक्षक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ विश्वनाथ केरकेट्टा की हत्या उसकी दूसरी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 14 जनवरी की शाम को हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पास की सिंदूर नदी में रेत के नीचे दबाकर दफन कर दिया। 29 जनवरी को रेत के नीचे दबा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। प्रथम दृष्टया पहचान नहीं होने के कारण मामला और भी रहस्यमय बन गया था, बाद में जांच में हत्या की पुष्टि हुई।

जांच में सामने आया कि मृतक 12 जनवरी को दंतेवाड़ा से छुट्टी लेकर 14 जनवरी को अपने घर पहुंचा था। अवैध प्रेम संबंधों के चलते पत्नी अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को रास्ते से हटाने की योजना बना रही थी, जिसके तहत इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया।

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने किया। बलरामपुर कोतवाली पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई से अंधे कत्ल का पर्दाफाश हुआ और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button