RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

कोण्डागांव में 9 मवेशियों की मौत, गाज की चपेट में आए

कोण्डागांव 05 जून 2024:जिले के धनसुली गांव  के भैंसाबेड़ा में गाज से 9 मवेशियों की मौत हो गई। कोण्डागांव के धनसुली गांव के भैंसाबेड़ा में आकाशीय बिजली की चपेट में मवेशी आए। जिससे सभी 9 मवेशियों की मौत  हो गई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ भी चलेगी।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button