बलरामपुर में अवैध अफीम खेती का मामला, कई लोग हिरासत में

बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर देर शाम तक पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।
जानकारी के अनुसार अवैध अफीम की खेती के इस मामले में मास्टरमाइंड समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के नेतृत्व में संयुक्त टीम मौके पर डटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
इधर इस मामले को लेकर राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। विपक्ष ने अवैध अफीम की खेती को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं और संभावना है कि यह मुद्दा विधानसभा में भी उठाया जा सकता है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है।





