RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

नहीं काम आई चालाकी: मिनरल वाटर के नीचे छिपाकर हो रही थी गांजे की तस्करी, पुलिस ने किया जब्त दो गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में पुलिस ने 65 लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। बोलेरो पिकअप वाहन में मिनरल पानी के नीचे रखकर कर गांजे की सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने गांजा व वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है।  मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान गांजा लोड बोलेरो पिकअप वाहन को फुंनगा पुलिस ने कोतमा से अनूपपुर की ओर जाने वाले मार्ग औद्योगिक केंद्र कदमटोला के पास NH 43 पर पकड़ा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने साढ़े चार क्विंटल से ज्यादा का गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही तस्करी करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।  

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button