छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के तहत कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO), अपर कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों के पदों पर बदलाव किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला पंचायत CEO इन्द्रजीत शर्मा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय, नया रायपुर में अपर संचालक बनाया गया है। वहीं भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय को स्कूल शिक्षा विभाग में अपर संचालक की जिम्मेदारी दी गई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग में भी फेरबदल करते हुए सुश्री भारती चंद्राकर को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मार्कफेड नियुक्त किया गया है। कोरबा जिला पंचायत के CEO दिनेश कुमार नाग को छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन में महाप्रबंधक बनाया गया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज की CEO नयनतारा सिंह तोमर को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में अपर संचालक नियुक्त किया गया है। जांजगीर-चांपा के CEO गौतम राम जाटवर को मुंगेली का CEO बनाया गया है।
इसी तरह बलौदाबाजार-भाटापारा के अपर कलेक्टर अभिषेक कुमार गुप्ता को महिला एवं बाल विकास विभाग में CEO के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं रायपुर स्मार्ट सिटी से जुड़े अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
दूसरी सूची में कांकेर, बस्तर, कबीरधाम और धमतरी सहित कई जिलों के अपर कलेक्टरों एवं नगर निगम आयुक्तों के पदों में बदलाव किया गया है। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
देखे सूची…






