RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में बनेगा केन्द्रीय शोध विभाग

रायपुर :- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति, 2020 के प्रावधानों के अंतर्गत केंद्रीय शोध विभाग का गठन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय विद्यापरिषद की 32 वीं बैठक में इस संबंध में स्वीकृति दी गई। विश्वविद्यालय में शोध विभाग स्थापित होने पर विद्यार्थियों में शोध गतिविधियों का प्रोत्साहन होगा। नई शिक्षा नीति, 2020 के उद्देश्यों की पूर्ति एवं शोध को नवाचार एवं गहन परिणाम मूलक बनाए जाने हेतु विश्वविद्यालय में केंद्रीय शोध विभाग का गठन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने केन्द्रीय शोध विभाग खोले जाने की सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। केंद्रीय शोध विभाग में पीएचडी सहित विभिन्न शोध परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा। शोध विभाग द्वारा शोध पत्रिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी पीएचडी रेगुलेशन, 2022 के अनुसार पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार के व्यापक विस्तार ने शोध एवं नवाचार की कई संभावनाओं को जन्म दिया है। विश्वविद्यालय में शोध विभाग खुलने पर नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को प्राप्त किया जाएगा। शोध विभाग के गठन से प्रदेश के विद्यार्थियों को शोध के क्षेत्र में अध्ययन के अवसर प्राप्त होंगे।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button