देशबड़ी खबर

नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन के चलते नदी में बह गईं दो बसें, 7 भारतीयों की मौत…

काठमांडू 12 जुलाई 2024 :  मानसून के दस्तक ने हाहाकार मचा दिया है। आज सुबह-सुबह भारत का पड़ोसी देश नेपाल में एक बड़ा हादसा हो गया है। मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें फिसलकर त्रिशूली नदी में बह गईं। बस में करीब 63 लोग सवार थे। हादसे के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में 7 भारतीयों की मौत हो गई है। जबकि, बस में सवार सभी (करीब 63) यात्री लापता हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। बता दें कि नेपाल में खराब मौसम लोगों के लिए आफत बना हुआ है।जानकारी के मुताबिक सड़क विभाग ने नारायणघाट काठमांडू सड़क खंड को पंद्रह दिनों के लिए बंद कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी यातायात सेवा बहाल है। दरअसल, नेपाल में ज्यादा बारिश होने के कारण अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हो रही है, जिससे कई सड़कें बंद कर द दी गई हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button