RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

झमाझम बारिश से लबालब हुई कनहर नदी, लोगों ने ली राहत की सांस

बलरामपुर : बलरामपुर जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते जीवनदायिनी कनहर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। लंबे समय से भीषण गर्मी के कारण सूख चुकी नदी अब फिर से लबालब नजर आने लगी है, जिससे क्षेत्र में राहत का माहौल है।

बारिश के कारण सुखी पड़ी सहायक नदियों में भी पानी आ गया है, जिससे पूरे इलाके में जलस्तर में सुधार हुआ है। खासकर रामानुजगंज क्षेत्र के लोगों ने कनहर नदी में पानी आने पर राहत की सांस ली है, क्योंकि बीते दिनों पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था।

गौरतलब है कि कनहर नदी छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बहती है और इस क्षेत्र के लिए जीवनरेखा मानी जाती है। नदी के पुनर्जीवित होने से किसानों और आम नागरिकों दोनों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है, क्योंकि लगातार बारिश से जलस्तर और बढ़ सकता है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button