देशबड़ी खबर

प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, इन मांगों को लेकर देर रात भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश में हड़ताल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी बीच आयुष विभाग के सभी UG, PG के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इनकी हड़ताल का आज पांचवां दिन है।अपनी चार सूत्रीय मांग को लेकर यूजी और पीजी के करीब 4 हजार जूनियर डॉक्टर ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है जिससे प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक कॉलेज में चिकित्सा सुविधा ठप हो गई।

हड़ताल की वजह से प्रदेश में आयुष विभाग के कुल 09 मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधा ठप है। राजधानी के तीनों पैथी के करीब साढ़े चार हजार डॉक्टर अलग-अलग आंदोलन कर रहे है। प्रदेश में आयुष विभाग के कुल 09 मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सुविधा ठप है। एमपी में आयुर्वेदिक के 7, यूनानी का 1 और 1 होमियोपैथी सरकारी कॉलेज है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button