सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, PNB में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने बड़ी भर्ती निकाली है। बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के कुल 545 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
545 पदों पर होगी भर्ती
PNB की ओर से जारी भर्ती के तहत अलग-अलग राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर के पद भरे जाएंगे। राज्यवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
- आंध्र प्रदेश – 4 पद
- गुजरात – 77 पद
- कर्नाटक – 78 पद
- महाराष्ट्र – 67 पद
- तेलंगाना – 41 पद
- तमिलनाडु – 51 पद
- पश्चिम बंगाल – 80 पद
- जम्मू-कश्मीर – 9 पद
- लद्दाख – 2 पद
- अरुणाचल प्रदेश – 4 पद
- असम – 85 पद
- मणिपुर – 6 पद
- मेघालय – 8 पद
- मिजोरम – 5 पद
- नगालैंड – 5 पद
- सिक्किम – 5 पद
- त्रिपुरा – 18 पद
आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी
PNB LBO भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।
शैक्षणिक योग्यता क्या है?
लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
इसके अलावा उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, वहां निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार को संबंधित भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने में सक्षम होना आवश्यक है।
1 जुलाई 2026 को आधार मानकर होगी उम्र की गणना
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
PNB LBO भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इसमें:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- स्क्रीनिंग
- स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT)
- व्यक्तिगत साक्षात्कार
शामिल हैं। सभी चरणों में निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा बैंक के नियमानुसार विभिन्न भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹1,180 निर्धारित है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹59 है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
PNB LBO भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में दी गई राज्यवार रिक्तियां, स्थानीय भाषा, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जरूर जांच लें। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 है, इसलिए योग्य उम्मीदवार समय रहते अपना ऑनलाइन फॉर्म भर दें।



