छत्तीसगढ़

हिरवानी बने प्राथमिक शाला प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष।

बिलाईगढ़– छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य में रिक्त पड़े प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक की पदोन्नति सहायक शिक्षक ( एल बी ) से भरने की नियम लागू किया गया। जिसके अनुसार अधिकांश जिलों में पदोन्नति आदेश जारी किया गया है। इस कड़ी में ब्लाक बिलाईगढ में भी प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति प्रदान किया गया है। जिसके बाद संघ की गठन किया गया।प्राप्त जानकारी अनुसार ब्लाक बिलाईगढ में प्राथमिक शाला प्रधान पाठक संघ की अति आवश्यक बैठक आहूत किया गया। जिसमे आगे की रणनीति बनाई गई। उक्त बैठक में विकासखंड स्तर के पदाधिकारियों की गठन किया गया है। जिसके अनुसार यादराम हिरवानी को पदोन्नत प्राथमिक शाला प्रधान पाठक संघ की अध्यक्ष सर्व सम्मति से किया गया। अन्य पद में उपाध्यक्ष बैसाखू राम साहू, सुंदर लाल जाटवर, बिंदेवारी साहू, सचिव पुरन्दर सिंह दीक्षित, कोषाध्यक्ष सुबरन निराला, सह सचिव , संजीव जायसवाल , महिला प्रकोष्ठ में सीमा पांडे, छमा साव की नियुक्ति की गई हैं । टीम बनने के बाद सभी ने तीन बिंदु पर ब्लाक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण साहू जी को ज्ञापन सौंपा गया। सामने मिलकर बिलाईगढ के विधायक और संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय के साथ जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जांगड़े मेम और जिला शिक्षा अधिकारी बलौदा बाजार ध्रुव को सम्मान करने की निर्णय लिया गया है।आज के बैठक में प्रमुख रूप से रामशरण केशरवानी, दिनेश डहरिया, कुशल जाटवार, गेंदलाल अमलीवार , देव प्रसाद दुबे, चौथराम कैवर्त्य , देव चरण जायसवाल, चेतन चंद्रा, श्रद्धा दीवान, स्नेहलता ठाकुर , उमा कैवर्त्या, पदमा टांडेल, सुप्रिया यादव, अनिता तिवारी सहित लगभग सत्तर शिक्षक साथी उपस्थित थे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button