RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया राज्योत्सव का शुभारंभ, प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़

Ro no 03

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर जिले में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ 2 नवंबर से पंडित चकरपाणी शुक्ल शासकीय हाई स्कूल मैदान में हुआ। राज्योत्सव का आयोजन 2 से 4 नवंबर 2025 तक किया जा रहा है, जिसमें जिले की संस्कृति, विकास और जनभागीदारी का संगम देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य की 25 वर्ष की विकास यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित एक आकर्षक छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के विकास की झलक देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दर्शक न केवल प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं, बल्कि यादगार पलों को कैमरे में भी कैद कर रहे हैं।

राज्योत्सव के शुभारंभ अवसर पर जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सामूहिक फोटो खिंचवाकर इस अवसर को यादगार बनाया।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के किसानों के सम्मान से लेकर महिला सशक्तिकरण, ऊर्जा आत्मनिर्भरता, आवास, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और उद्योग से जुड़ी उपलब्धियाँ आकर्षक ढंग से प्रदर्शित की गई हैं।

विशेष रूप से मोदी की गारंटी के तहत 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति, कृषक उन्नति योजना, रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती, शक्तिपीठ परियोजना, तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक दर वृद्धि, नई रेल लाइन, ई-बस सेवा और महतारी वंदन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच खास आकर्षण का विषय रही।

इसके साथ ही विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिकाएँ, ब्रोशर और पंपलेट्स का भी वितरण किया जा रहा है, जिनमें राज्य की नीतियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ. सनम जांगड़े सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राज्योत्सव का यह आयोजन न केवल 25 वर्षों की विकास यात्रा का उत्सव है, बल्कि यह नए छत्तीसगढ़ के आत्मविश्वास, संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक बनकर लोगों को गर्व का अनुभव करा रहा है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button