भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना से लेकर पुलिस अवॉर्ड तक, जानिए आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पूरा कार्यक्रम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को कबीरधाम और रायपुर में आयोजित धार्मिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत वे कबीरधाम स्थित ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना से करेंगे, जहां प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। इसके बाद राजधानी रायपुर में खेल और पुलिस सम्मान से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से पुलिस ग्राउंड हेलीपेड के लिए रवाना होंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से कबीरधाम पहुंचकर कार से भोरमदेव मंदिर जाएंगे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद वे दोपहर तक रायपुर लौट आएंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम राजधानी रायपुर में रहेगा। शाम 4:30 बजे वे होटल कोर्टयार्ड मेरियट में आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव-2026 में शामिल होंगे। इस दौरान खेलों के विकास और खेल अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न विषयों पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके बाद शाम 5:40 बजे मुख्यमंत्री शांति नगर स्थित विमतारा पहुंचेंगे, जहां आयोजित पत्रिका जज्बा पुलिस अवॉर्ड-2026 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
दिनभर के सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के मंगलवार के कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, खेलों को प्रोत्साहन और उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों के सम्मान जैसे महत्वपूर्ण आयोजन शामिल हैं, जिन्हें राज्य सरकार की प्राथमिकताओं से भी जोड़ा जा रहा है।



