RO.NO. 01
मनोरंजन

स्पेस ड्रामा से लेकर थ्रिलर तक, ओटीटी पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज

मुंबई। घर बैठे मनोरंजन का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस हफ्ते दर्शकों के लिए खास पेशकश लेकर आ रहे हैं। जहां सिनेमाघरों में भी नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और स्पेस ड्रामा से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का इंतजार कर रही हैं। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो और जी5 पर इस सप्ताह कई चर्चित टाइटल्स स्ट्रीम होने जा रहे हैं।

‘गुस्ताख इश्क’
भावनाओं और रिश्तों की गहराई को दर्शाती फिल्म गुस्ताख इश्क अब ओटीटी दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। फातिमा सना शेख और विजय वर्मा की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म प्यार, उलझनों और आत्म-खोज की कहानी कहती है। विभु पुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी 2026 से जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी। सहायक भूमिकाओं में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी भी नजर आएंगे।

तेरे इश्क में’
रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों के लिए तेरे इश्क में इस हफ्ते खास आकर्षण है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृति सेनन और धनुष की जोड़ी नजर आएगी। भावनाओं से भरी यह कहानी प्यार, त्याग और रिश्तों की नई परतें खोलती है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

मार्क’
एक्शन और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए कन्नड़ फिल्म मार्क ओटीटी पर आ रही है। किच्चा सुदीप स्टारर यह फिल्म दमदार एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। 23 जनवरी से यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी, जिसमें कई मजबूत किरदार और तेज रफ्तार कहानी देखने को मिलेगी।

‘स्पेस जेन: चंद्रयान’
विज्ञान और अंतरिक्ष मिशन में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए स्पेस जेन: चंद्रयान एक खास पेशकश है। यह वेब सीरीज भारतीय अंतरिक्ष अभियानों, वैज्ञानिकों की चुनौतियों और उनकी मेहनत को दर्शाती है। अरुणाभ कुमार द्वारा निर्मित यह सीरीज 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

सिराई’
क्राइम और कोर्टरूम ड्रामा के शौकीनों के लिए तमिल फिल्म सिराई इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रही है। विक्रम प्रभु अभिनीत यह फिल्म कानून, अपराध और न्याय की जटिलताओं को प्रभावशाली तरीके से पेश करती है। दर्शक इसे 23 जनवरी से जी5 पर देख सकेंगे।

कुल मिलाकर यह हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास है, जहां हर जॉनर के दर्शकों को पसंद आने वाला कंटेंट उपलब्ध होने जा रहा है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button