RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

विजन 2047 लक्ष्यों पर जोर, मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में ‘छत्तीसगढ़ नवा अंजोर विजन@2047’ मॉनिटरिंग पोर्टल की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में राज्य शासन के विभिन्न विभागों के सचिव मौजूद रहे।

समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने विजन@2047 के तहत तय किए गए प्रमुख इंडिकेटर्स और लक्ष्यों की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिया कि वे अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की अद्यतन जानकारी नियमित रूप से पोर्टल पर दर्ज करें। साथ ही, निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्य सचिव ने कहा कि मॉनिटरिंग पोर्टल के जरिए योजनाओं की पारदर्शी और प्रभावी निगरानी संभव है। इससे न केवल कार्यों की समीक्षा आसान होगी, बल्कि राज्य के दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भी तेजी आएगी।

उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय डैशबोर्ड पर ऑनलाइन प्रगति की नियमित समीक्षा करने और इंडिकेटर्स के अनुरूप कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में विजन 2047 के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए समन्वित और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली अपनाने पर विशेष बल दिया गया।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button