
भाटापारा। शहर में पहली बार नारी सशक्तिकरण को समर्पित भव्य आयोजन “रनवे और अपराजिता सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। अगाता फाउंडेशन के बैनर तले होने वाला यह कार्यक्रम 9 अगस्त 2026 (रविवार) को आयोजित होगा, जिसमें महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।
कार्यक्रम की आयोजक अभिलाषा झा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नारी शक्ति, नारी सम्मान और नारी उत्थान को बढ़ावा देना है। वहीं सह-आयोजिका रीता गुप्ता भी इस आयोजन में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।
समारोह में 5 अलग-अलग कैटेगरी—मिस, मिसेज, किड्स, मेकअप आर्टिस्ट और मिस्टर—में प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। किड्स कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 1000 रुपये तथा अन्य कैटेगरी के लिए 1500 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेताओं को 11,000 रुपये तक के आकर्षक गिफ्ट, क्राउन और अवॉर्ड प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में मोना सेन (अध्यक्ष, हस्तशिल्प/हैंडलूम विकास निगम) और दामिनी देवांगन (मिस यूनिवर्स 2025) शामिल होंगी। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और भिलाई से जज भी आमंत्रित किए गए हैं।
आयोजन स्थल शिवपुरी हॉस्पिटल के पास स्थित गजानन कॉलेज ऑडिटोरियम रखा गया है। सीमित सीटों के चलते आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से जल्द पंजीयन कराने की अपील की है।
यह कार्यक्रम भाटापारा में फैशन, कला और महिला सशक्तिकरण को एक नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



