RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

BREAKING: माओवादियों ने की महिला सरपंच पति की हत्या, मारकर गांव में फेंकी लाश

दंतेवाड़ा 5 नवम्बर 2022: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में माओवादियों ने एक गांव की महिला सरपंच के पति की हत्या कर दी है। माओवादियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों की मलांगेर एरिया कमेटी के हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात मलांगेर एरिया कमेटी के करीब 5 से 6 हथियारबंद माओवादी रेवाली गांव में अचानक पहुंच गए। सरपंच पति भीमा बारसे को घर से उठाया। फिर उसे जंगल की तरफ लेकर गए। जिसके बाद भीमा की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। हालांकि माओवादियों ने भीमा बारसे की हत्या क्यों की है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

इधर, इस मामले पर दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि, हत्या की जानकारी मिली है। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि हत्या माओवादियों ने ही की है या फिर किसी और ने। जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया है। जवान जब लौटेंगे तब कारणों का पता चलेगा।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button