वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का शुभारंभ

रायगढ़। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने गुरुवार को कोतरा रोड स्थित जीके इलेक्ट्रिक शोरूम का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने शोरूम का अवलोकन किया और संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ लगातार विकास और व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और उपभोक्ताओं को बेहतर तथा आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जीके इलेक्ट्रिक शोरूम क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल उत्पादों के साथ उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग की प्रगति से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होती है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, व्यापारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



