छत्तीसगढ़

स्वच्छ पर्यावरण के लिए नागरिकों की भागीदारी पर जोर: राज्यपाल का संदेश

रायपुर राज्यपाल डेका ने राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की बढ़ते हुई प्रदुषण को देखते हुई उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया। इस विशेष अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।

राज्यपाल डेका ने सभी से यह अनुरोध किया की हम सब को मिल कर यह प्रयास करना चाहिए की अनावश्यक बिजली खर्च ना हो इसके आलावा प्रदुषण रहित वातावरण के लिए यह ध्यान रखना अनिवार्य है। की हम काम से काम प्लास्टिक का उपयोग करे प्लास्टिक हमारे स्व्यास्थ के लिए हानिकारक है इससे जलाना या इसका उपयोग करना दोनों ही हमारे स्वस्थ के लिए हानिकारक है । हम सब को मिल कर यह प्रयास कर ना होगा जिससे आस पास का वातावरण शुद्ध बन सके ।

स्वच्छ पर्यावरण के लिए नागरिकों की भागीदारी पर जोर: राज्यपाल का संदेश

राज्यपाल श्री डेका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत पेड़ लगाने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने राज्य में विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया और महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल में रेडक्रॉस की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।

राज्यपाल ने राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता बताई और आकांक्षी जिलों में चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की बात कही। उन्होंने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों की भर्ती के लिए कार्रवाई हेतु निर्देशित किया ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। कार्यालय में डिजिटाइजेशन और डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की दिशा में भी कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल श्री डेका ने नारायणपुर जिले में नक्सलियों से लड़कर अपने पिता की जान बचाने वाली साहसी बालिका की खबर के संबंध में उसे राजभवन में बुलाकर सम्मानित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर राज्यपाल के उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम और राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button