महिला सशक्तिकरण की दिशा में अल्ट्राटेक कुकुरदी का सराहनीय पहल

कुकुरदी | महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में अल्ट्राटेक कुकुरदी सीमेंट संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा सेम्हराडीह ग्राम पंचायत की महिला प्रतिनिधियों का जागरूकता भ्रमण संयंत्र परिसर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा-निर्देश तथा एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर एवं जितेन्द्र सिंह तनवर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
ग्राम पंचायत सेम्हराडीह की सरपंच प्रमिला वर्मा के नेतृत्व में आठ महिला पंचों — पूनम यदु, धिरजा ध्रुव, प्रमिला शर्मा, नीतू यदु, सरिता यादव, लकेश्वरी साहू, किर्ती गिरी एवं उत्तरा ध्रुव — ने इस प्रेरणादायक भ्रमण में भाग लिया।
संयंत्र भ्रमण के दौरान महिला प्रतिनिधियों का स्वागत संयंत्र की महिला कर्मचारियों ने पुष्प भेंट कर किया। इसके बाद सभी ने मंदिर जाकर सामूहिक प्रार्थना की। महिला कर्मचारियों ने अपने कार्य और जिम्मेदारियों की जानकारी साझा की, जिससे प्रतिनिधियों को प्रेरणा मिली।
साथ ही, संयंत्र की विभिन्न संरचनाओं, उपकरणों और उत्पादन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। CSR विभाग की गतिविधियों का भी परिचय कराया गया। भ्रमण के उपरांत सरपंच प्रमिला वर्मा ने कहा, “इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से हमें पंचायत में भी अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। संयंत्र और पंचायत के रिश्ते और मजबूत होंगे। महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में एचआर विभाग से अक्षायनी मोहंती, रितिका गौतम, रिम्पी यादव, ईआर विभाग से मेघा पटनायक, अंजली वर्मा, प्रोसेस विभाग से चंचल महर, मैकेनिकल विभाग से सिमरन, इलेक्ट्रिकल विभाग से पायल साहू तथा माईंस से तान्या पाल का विशेष योगदान रहा।
इसके साथ ही ईआर विभाग प्रमुख अंतर्यामी समल, संतोष मिश्रा, अरुण पाठक, सुरक्षा विभाग से बलराम सिंह भाटि, अभिषेक तेवतिया, संजीव मिश्र, वृजेश दुबे, भूमि एवं विधि विभाग से कार्तिकेश बघमार, तथा CSR विभाग से राजेन्द्र कुशवाहा और दया वर्मा की सक्रिय भूमिका रही।