जिला कांग्रेस कमेटी का जय स्तंभ चौक पर धरना, पेट्रोल-डीजल और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामानुजगंज के द्वारा चरण बद्ध तरीके से धरना प्रदर्शन का आयोजन जय स्तंभ चौक पर किया गया, डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ नियमित रूप से आपूर्ति हो उसके लिए शासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया|

साथ मे शासन से डीजल पेट्रोल के मूल्य में कमी कर आम जनता को राहत देने की मांग की गई।खाद्य पदार्थों के साथ रिफाइंड तेल सरसों तेल के साथ किराना के सभी सामानों के मूल्य में वृद्धि को लेकर धरना दिया एवं शासन से मूल्यों पर अंकुश लगाने की मांग की गई । सोने की खरीदी सालभर खरीदी बंद रखने का आह्वान प्रधानमंत्री के द्वारा किये जाने से सराफा व्यवसाय ठप होने और सोने चांदी के व्यापारियों कारीगरो एवं कर्मचारियों के रोजी-रोटी के संकट के विरोध में आज धरना प्रदर्शन किया गया।

आज के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता अरुण अग्रवाल जिला महामंत्री अशोक जायसवाल, अजय सोनी जिला सचिव व्यासमुनि यादव ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी,उपाध्यक्ष सनोज दास, ओम प्रकाश यादव, नरेंद्र सिंह खेरवार महामंत्री नीरज गुप्ता,मंडल अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह, ज्ञानती गुप्ता चंदेश्वर कुशवाहा,जयलाल यादव, पार्षद रुपवंती जायसवाल,युवा नेता इंतेखाब अंसारी विकास गुप्ता,विकाश दुबे, प्रदीप ठाकुर, दीपक सिंह,सचिव अशोक गोड़, रामजी बर्मन, अशोक बर्मन, ओम प्रकाश ठाकुर,शंकर दास, प्रकाश मालाकार,रघुनाथ कश्यप, जितेंद्र सिंह, ईश्ताक अंसारी, जियाउल राजा,हसनैन राजा,के साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है।



