अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

छत्तीसगढ़: निगम-मंडलों में नियुक्तियों पर जल्द होगा फैसला, डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा बयान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर जारी अटकलों के बीच डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं, अब जल्द ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन नियुक्तियों पर फैसला लेंगे।

डिप्टी सीएम ने बताया कि निगम-मंडलों में नियुक्तियां भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद तय की जाएंगी। इसके साथ ही जिलों और मंडलों में कार्यसमिति के गठन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी होगी। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।

गर्मी बढ़ते ही जल संकट गहराया, CM साय ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

गर्मी के बढ़ते प्रभाव और जल संकट की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को पेयजल आपूर्ति को लेकर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस संबंध में डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि आमतौर पर दिसंबर-जनवरी में होने वाली हल्की बारिश इस बार नहीं हुई, जिससे राज्य के कई इलाकों में जलस्तर तेजी से गिर रहा है।

बैठक में मुख्यमंत्री ने जल संसाधन, ऊर्जा एवं यांत्रिकी, और पंचायत विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी में लोगों को पेयजल संकट से बचाने के लिए हरसंभव उपाय किए जाएं। आवश्यकता अनुसार नए ट्यूबवेल और हैंडपंप लगाए जाएं, साथ ही तालाबों में जलभराव और निस्तारी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button