भाटापारा में अटल परिसर सहित 7 करोड़ 50 लाख की लागत से विकास कार्यों का होगा शुभारं

भाटापारा | नगर पालिका परिषद भाटापारा अंतर्गत अटल परिसर एवं शासकीय गजानंद अग्रवाल महाविद्यालय के ऑडिटोरियम सहित कुल 7 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन शुक्रवार को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उनके करकमलों से लोकार्पण एवं भूमिपूजन संपन्न होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राज्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकाराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सनम जांगड़े और भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव की उपस्थिति रहेगी।
आयोजन की शुरुआत बाइक रैली से होगी, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल होंगे। यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अटल परिसर पहुंचेगी, जहां लोकार्पण समारोह के बाद मुख्य कार्यक्रम रामलीला मैदान में आयोजित होगा।
विकास कार्यों में सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सार्वजनिक भवनों सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। यह प्रयास नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहरी विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
कार्यक्रम आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें।



