RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

दुष्कर्म का आरोपी फरार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। कोनी थाने में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी स्वरित सिंह पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा क्षेत्र के मोपका गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह को गुरुवार को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उसने हथकड़ी खिसकाकर पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और थाने से भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरक्षक शंकर जगत और प्रदीप पाव को निलंबित कर दिया है।

आरोपी के फरार होने की सूचना पर शहर के सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है। कोनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी की शिकायत पर स्वरित सिंह के खिलाफ एक और अपराध दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button