RO.NO. 13129/116
छत्तीसगढ़

चुनाव आयोग से अधिकारियों की शिकायत भाजपा की खीझ

रायपुर। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के द्वारा राज्य के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की चुनाव आयोग से की गयी शिकायत को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा की खीझ बताया है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी चुनाव हार रही है। इसलिये वह अब अपने हारने के बहानेबाजी की पटकथा लिखना शुरू कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी अपनी केंद्र सरकार का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में लगी है। प्रदेश भर में अमित शाह, मंडाविया जैसे भाजपा की केंद्र सरकार के मंत्री घूम-घूम कर चुनाव को प्रभावित करने के लिये अपने रसूख का दुरुपयोग कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के नेता लगातार राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों को धमका रहे।उनमें भय पैदा करने की कोशिश कर रहे। भाजपा का अधिकारियों को धमकाना आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के साथ आपराधिक कृत्य भी है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया के द्वारा राज्य के अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग में की गयी शिकायत भी इसी अभियान का हिस्सा है। वे अपने केंद्रीय मंत्री पद का गलत इस्तेमाल कर राज्य के अधिकारियों में भय पैदा कर रहे है।

कांग्रेस पार्टी भी भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के इस आचरण की शिकायत चुनाव आयोग में करेगी। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन हो चुकी है। उसके पास जनता के मुद्दे बचे नहीं है तो वह अनर्गल बातें कर सांप्रदायिकता फैला कर झूठी शिकायत कर ईडी के माध्यम से गलत कार्यवाहियां करवा कर चुनाव में लड़ने की कोशिश में लगी है। उसके पास बताने के लिये न मोदी सरकार के 9 साल के कोई काम है और न ही 15 सालों के रमन के कुशासन की चर्चा करने का साहस है। भाजपा झूठ के सहारे चुनाव लड़ना चाह रही है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button