CM विष्णु देव साय आज रायपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल

रायपुर, 14 अप्रैल 2026 — विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर सामाजिक समरसता का संदेश देंगे। इस अवसर पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिनमें मुख्यमंत्री की सक्रिय भागीदारी रहेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से रवाना होंगे और 1:10 बजे शंकर नगर स्थित सेक्टर-2 दुर्गा मैदान पहुंचेंगे। यहां वे अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता भोज में शामिल होंगे और लगभग 40 मिनट तक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 1:50 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 2 बजे कलेक्ट्रेट चौक पहुंचेंगे। यहां वे डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री 2:50 बजे वहां से रवाना होकर 2:55 बजे वापस अपने निवास पहुंचेंगे।
पूरे आयोजन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।



