RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

नीति आयोग की बैठक में शामिल होने CM विष्णु देव साय दिल्ली रवाना

PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को मुख्यधारा में लाने पर जोर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नीति आयोग की अहम बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है, जिसमें देश के समग्र विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक का एजेंडा पूर्व निर्धारित रहता है और इसमें राज्यों के विकास, आर्थिक प्रगति और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष फोकस किया जाता है।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले 40-50 वर्षों से नक्सलवाद के कारण यह क्षेत्र विकास की दौड़ में पीछे रह गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार बस्तर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और तेज़ी से काम किया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में लगातार सुधार किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button