RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर दशहरा समिति का किया स्वागत, 2025 पर्व में शामिल होने का किया आमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर का प्रतिनिधि मंडल सौजन्य भेंट के लिए मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2025 में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि यह पर्व हरेली अमावस्या से आश्विन शुक्ल पक्ष के 13वें दिन तक 75 दिनों तक मनाया जाता है। इस वर्ष पर्व की शुरुआत 24 जुलाई को पाटजात्रा पूजा विधान के साथ हुई थी।

मुख्य आयोजनों में 21 सितंबर को काछनगादी पूजा, 29 सितंबर को बेल पूजा, और 4 अक्टूबर को मुरिया दरबार का आयोजन शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल का धन्यवाद करते हुए पर्व की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button