अन्य खबरेंछत्तीसगढ़बड़ी खबरराज्य

छत्तीसगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव 5 मार्च को, भाजपा-कांग्रेस ने किया बहुमत का दावा

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव 5 मार्च को होना है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने बहुमत का दावा किया है। भाजपा का कहना है कि 31 जिलों में उनके अध्यक्ष बनना तय है, जबकि कांग्रेस ने 25 जिलों में अपनी जीत का दावा किया है।

भाजपा का दावा: 31 जिलों में बहुमत

भाजपा के प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पदों पर भाजपा को 31 जिलों में बहुमत मिल गया है। रायपुर और सुकमा में भाजपा बराबरी पर है और वहां भी पार्टी अध्यक्ष बनाने की कोशिश करेगी। सिंह ने कहा कि सभी जिलों में भाजपा के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे।

कांग्रेस का दावा: 25 जिलों में बनाएंगे अध्यक्ष

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 18 जिलों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि 7 जिलों में गठबंधन से जीतने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि कुल 25 जिलों में कांग्रेस अपने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाएगी।

चुनाव पर टिकीं सियासी निगाहें

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव राजनीतिक दलों पर आधारित नहीं होते, लेकिन दल अपने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारते हैं। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दोनों दलों के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है। अब 5 मार्च को ही यह तय होगा कि किस पार्टी के कितने अध्यक्ष बनते हैं और सत्ता समीकरण किस ओर झुकते हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button