RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बाहर चली गोली, छात्रा के पैर में लगा छर्रा; इलाके में हड़कंप

भाटापारा बलौदाबाजार:- बलौदा बाजार जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर के बाहर गोली चलने की घटना सामने आई। फायरिंग की इस घटना में एक छात्रा के पैर में गोली का छर्रा लग गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खैरा हायर सेकेंडरी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे कुछ छात्राएं स्कूल परिसर से बाहर गुपचुप खाने के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि गुपचुप विक्रेता के पास पहले से अधिक बुकिंग होने के कारण गुपचुप खत्म हो गया था।

इसी बात को लेकर वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति से विवाद हो गया।विवाद के दौरान उक्त व्यक्ति ने अपने पास रखी दोनाली बंदूक से फायर कर दिया। फायरिंग में निकली गोली का छर्रा पास में खड़ी एक छात्रा के पैर में जा लगा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल स्टाफ द्वारा घायल छात्रा को तत्काल जिला चिकित्सालय बलौदा बाजार ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाना में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा उसकी तलाश जारी है।

Share this
advertisement

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button