छत्तीसगढ़
एआई समिट के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा महिला मोर्चा का कड़ा विरोध

बलरामपुर : बलरामपुर में एआई समिट के दौरान कांग्रेस द्वारा किए गए अर्धनग्न विरोध को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के अटल चौक में आयोजित इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या में उपस्थिति रही।
भाजपा महिला मोर्चा ने इस प्रदर्शन को “नारी सम्मान का अपमान” बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी की।
इस दौरान जिले की पुलिस ने पुतला दहन और प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तैनाती की।
भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि इस प्रकार का प्रदर्शन समाज और महिला सम्मान के दृष्टिकोण से अस्वीकार्य है और कांग्रेस को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।



