छत्तीसगढ़

बीजेपी नेता ने की सुरक्षा बहाल करने की मांग, हाईकोर्ट में दायर की याचिका

बिलासपुर 5 नवम्बर 2022: पुलिस सुरक्षा हटाए जाने के खिलाफ बीजापुर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने शासन को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। बीजापुर के भाजपा नेता लव कुमार रायडू के भाई की सन् 2016 में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक में प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया था कि लव कुमार ही नक्सलियों के टारगेट में थे।

तब राज्य सरकार ने उनको 1-4 गार्ड की सुरक्षा दी थी। सन 2017 में उनकी सुरक्षा बिना कारण बताए वापस ले लिया गया। सन् 2018 में जब कांग्रेस सरकार बनी तब रायडू को दोबारा सुरक्षा दी गई। इस बीच उन्होंने कांग्रेस छोड़कर दोबारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद अप्रैल 2022 में और उनकी सुरक्षा फिर हटा दी गई। उन्होंने अपनी सुरक्षा बहाल करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 21 नवंबर को सुनवाई होगी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button