छत्तीसगढ़

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने किया कांग्रेस प्रवेश

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला प्रचार प्रसार मंत्री असरफ मेमन ने अपने समर्थको के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। साथ ही रायपुर के प्रसिद्ध एनजीओ वसुधैव कुम्बकम के संयोजक रोहित सिंह गहरवार ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। सुशील सन्नी अग्रवाल के नेतृत्व मे कांग्रेस भवन गांधी मैदान मे  उनका प्रवेश कराया गया।शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया एवं कांग्रेस पार्टी के रीति नीति सिद्धांतो मे चलने की शपथ भी दिलाई। साथ ही साथ नवदीप यदु बबलू ठाकुर कैलाश यदू विक्की यदू शेखर अग्रवाल शिवा यदू अतुल साहू दीपक यदू नारायण तिवारी अनिश साहू ने भी कांग्रेस की सदस्यता ली। इस अवसर पर प्रशांत ठेंगडी दिनेश ठाकुर बंशी कन्नौजे अविनय दुबे कमलेश नथवानी ताहिर खान सागर वाकडे मोहसिन खान शिव वर्मा आदि उपस्थित थे।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button