RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

बिलासपुर रेल हादसा: मौत की पटरी पर थमी ज़िंदगी, 11 की मौत – 20 घायल, रेल प्रशासन ने जारी की घायलों की सूची

बिलासपुर |  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर स्टेशन के समीप 4 नवम्बर 2025 को हुई मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन की टक्कर और डिरेलमेंट की घटना में अब तक 11 यात्रियों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं।

रेल प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिए थे। सभी घायलों को निकटतम अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

घायल यात्रियों में मथुरा भास्कर (55), चौरा भास्कर (50), शत्रुघ्न (50), गीता देबनाथ (30), मेहनिश खान (19), संजू विश्वकर्मा (35), सोनी यादव (25), संतोष हंसराज (60), रश्मि राज (34), ऋषि यादव (2), तुलाराम अग्रवाल (60), अराधना निषाद (16), मोहन शर्मा (29), अंजूला सिंह (49), शांता देवी गौतम (64), प्रीतम कुमार (18), शैलेश चंद्र (49), अशोक कुमार दीक्षित (54), नीरज देवांगन (53) और राजेंद्र मारुति बिसारे (60) शामिल हैं।

रेल प्रशासन द्वारा प्रत्येक घायल यात्री को ₹50,000 की त्वरित अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई है। घायलों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में जारी है।

वरिष्ठ रेल अधिकारी लगातार अस्पतालों एवं राहत दलों के संपर्क में हैं। रेल प्रशासन ने यह भी बताया कि सभी प्रभावित यात्रियों के लिए चिकित्सा, परिवहन और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया गया है।

रेल प्रशासन ने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button