
भाटापारा | होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गोंदिया से छपरा जंक्शन के लिए 02 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों से छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से भाटापारा सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है।
रेलवे प्रशासन द्वारा होली के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है —
संचालित होली स्पेशल ट्रेनें
गाड़ी संख्या 08863/08864 गोंदिया–छपरा–गोंदिया (एक फेरा)
गाड़ी संख्या 08865/08866 गोंदिया–छपरा–गोंदिया (एक फेरा)
📅 गाड़ी संख्या 08863/08864 (एक फेरे के लिए)
08863 गोंदिया–छपरा होली स्पेशल
यह ट्रेन 01 मार्च 2026 को गोंदिया से शाम 17:00 बजे रवाना होकर डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर होते हुए रात 20:55 बजे भाटापारा पहुंचेगी। इसके बाद उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, बलिया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों से होते हुए 03 मार्च 2026 को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
08864 छपरा–गोंदिया होली स्पेशल
यह ट्रेन 03 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे छपरा से रवाना होकर वापसी में वही स्टेशनों पर ठहराव देते हुए 04 मार्च 2026 को सुबह 06:08 बजे भाटापारा पहुंचेगी और उसी दिन 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
📅 गाड़ी संख्या 08865/08866 (एक फेरे के लिए)
08865 गोंदिया–छपरा होली स्पेशल
दिनांक 02 मार्च 2026 को गोंदिया से शाम 17:00 बजे रवाना होकर 04 मार्च
2026 को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी।
08866 छपरा–गोंदिया होली स्पेशल
दिनांक 04 मार्च 2026 को सुबह 04:45 बजे छपरा से रवाना होकर 05 मार्च 2026 को सुबह 06:08 बजे भाटापारा पहुंचते हुए 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि गाड़ी संख्या 08865/08866 का ठहराव एवं समय-सारणी भी गाड़ी संख्या 08863/08864 के अनुसार ही रहेगा।



