छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर का गुस्सा रायपुर की सड़कों पर,पुतला जलाकर किया विरोध

रायपुर 23 नवम्बर 2022:रायपुर में कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंका गया। जिला भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। पुतला लेकर आए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। मगर कामयाब न हो सकी। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस से बचाकर पुतले में आग लगा दी और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भानुप्रतापुपर उप चुनाव में स्तर हीन राजनीति की शुरुआत की है। ब्रम्हानंद नेताम पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया है। ये पूरी तरह से आदिवासी समुदाय का अपमान है। कांग्रेस उनसे मुकाबला नहीं कर पा रही तो उनके नाम को खराब करने की ओछी हरकत कर रही है। इसी वजह मंगलवार को बूढ़ेश्वर चौक पर पुतला जलाकर ये विरोध प्रदर्शन किया गया।

दावा-ब्रम्हानंद का नाम नहीं

प्रदेश भाजपा ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी पर लगाए जा रहे संगीन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा ने इस मामले में पलटवार कर कहा कि पीड़िता ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जमशेदपुर के समक्ष 164 के तहत जो बयान दर्ज कराया है,उसमें प्रत्याशी का नाम का उल्लेख नहीं है। एफआईआर में भी प्रत्याशी का नाम नहीं है। मगर इस मामले में एक आरोपी द्वारा लगाए गए आरोप को आधार बनाकर कांग्रेस आरोप लगा रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने सोमवार को एक बयान जारी कर पूरे मामले की सिलसिलेवार जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश के पूर्वी सिंहभूमि जिले के थाना टेल्को में धारा 366 ए, 376, 376 (3), 376 एबी, 376 डीबी, 120 बी और धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 5, 6, 7, 9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम अपराध क्रमांक 84/2019 दर्ज है। इसमें केवल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह मामला तीन साल से अभी तक विवेचनाधीन है। इस मामले में अब तक कोर्ट में चार्टशीट तक दाखिल नहीं हुआ है। पीड़िता ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जमशेदपुर के समक्ष 164 में जो बयान दिया है। उसमें भी भाजपा प्रत्याशी का नाम नहीं है।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button