छत्तीसगढ़बड़ी खबर

मतगणना से पहले सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 3 नाबालिग सहित 12 नक्सली गिरफ्तार, 5 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर 03 जून 2024 : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बड़ा सफलतार मिली है। बीजापुर जिले के अलग-अलग थाने से 3 नाबालिग सहित 12 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं। बता दें कि जिला बल ने कार्रवाई की है। वहीं, सुकमा से 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले में पति-पत्नी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनपर 1 नक्सली पर 8 लाख इनाम घोषित था। वहीं, सभी नक्सलियों पर कुल 17 लाख का इनामी है। SP किरण चव्हाण ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में लाल आतंकियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लगातार पुलिस बल को बड़ी सफलता हासिल हो रही है। बीते 30 मई को भी बीजापुर जिले में पुलिस ने 16 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इन सभी नक्सलियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, बताया गया कि ये सभी IED लगाने और ब्लास्ट करने की घटनाओ में शामिल थे। वहीं, 27 मई को बीजापुर जिले से ही  08 फ़रवरी 2024 को गुण्डम के जंगल में एसटीएफ एवं केरिपु पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button