दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में निपनिया–भाटापारा सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य, कई ट्रेनें रद्द

भाटापारा : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास के तहत निपनिया–भाटापारा ट्रिपल लाइन सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 06 दिसम्बर 2025 को सुबह 10.00 बजे से 07 दिसम्बर 2025 को रात 22.00 बजे तक कुल 36 घंटे की अवधि में किया जाएगा।
इस दौरान कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। विवरण निम्नानुसार है—
रद्द रहने वाली गाड़ियाँ
1. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
2. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
3. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
4. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
5. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
6. 07 एवं 08 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
7. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर
8. 07 एवं 08 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–रायपुर पैसेंजर
9. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
10. 07 एवं 08 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियाँ
1. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर
यह ट्रेन बिलासपुर में समाप्त होगी
बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच रद्द
2. 06 एवं 07 दिसम्बर 2025 – गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर
यह ट्रेन बिलासपुर में समाप्त होगी
बिलासपुर–गोंदिया–बिलासपुर के बीच रद्द
रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त किया है और विकास कार्यों के दौरान सहयोग की अपील की है।



