
भाटापारा। भाजपा संगठन में भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता आशीष जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें भाजपा पिछड़ा मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आशीष जायसवाल पूर्व में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में कार्य कर चुके हैं।

वे दो बार महाशक्ति वार्ड और गांधी मंदिर वार्ड से नगर पालिका पार्षद रहे हैं तथा लगभग 10 वर्षों तक पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा के विधायक प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं।नए दायित्व पर आशीष जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन कुमार साय, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू और जिला अध्यक्ष आनंद यादव का आभार जताया।
विशेष रूप से उन्होंने पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को धन्यवाद दिया।उनकी नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।



