छत्तीसगढ़
चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री ने गौसेवा कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गौ-सेवा करने से आत्मिक संतोष और नई ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने इस परंपरा को भारतीय संस्कृति और लोक आस्था से जुड़ा बताते हुए कहा कि यह जनमानस को सकारात्मक दिशा देने वाला कार्य है।
मुख्यमंत्री के इस अनूठे उपक्रम में उपस्थित लोगों ने भी गौमाता को रोटी और गुड़ अर्पित किया तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की।