RO.NO. 13129/116
अन्य खबरें

आज रिलीज होगा Android 15 Beta 2

नई दिल्ली। गूगल का एनुअल डेवलपर कॉन्फ्ररेंस इवेंट 2024 (Google I/O 2024) शुरू हो चुका है। कंपनी का यह दो दिवसीय इवेंट आज भी यूजर्स के लिए खास होने वाला है।

आज रिलीज होगा Android 15 Beta 2
कंपनी इवेंट के पहले दिन यानी 14 मई को ही जानकारी दे चुकी है कि आज (15 मई 2024) को Android 15 Beta 2 लाया जा रहा है।

Android 15 Beta 1 अपडेट हो चुका है पेश
बता दें, बहुत से स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर अपने डिवाइस के लिए Android 15 Beta 1 अपडेट रिलीज कर चुके हैं। इनमें OnePlus 12, realme 12 Pro+, Nothing Phone (2a) जैसे स्मार्टफोन का नाम शामिल है।

इवेंट के पहले दिन कंपनी ने अपकमिंग एआई फीचर्स और जेमिनी को मेन फोकस में रखा। इसके बाद ही अगले दिन के लिए Android 15 को लेकर एलान हुआ है। हालांकि, इस नए ओएस अपडेट के साथ बीटा यूजर्स के लिए कौन-से फीचर्स लाए जा रहे हैं, इसे लेकर अभी तक जानकारी नहीं दी गई है।

Android 15 beta अपडेट में आ रही परेशानी
कंपनी Android 15 beta 1 तो पेश कर चुकी है, लेकिन इस अपडेट को लेकर अभी बहुत से स्मार्टफोन यूजर परेशानी झेल रहे हैं। इस अपडेट के साथ यूजर्स को बग की परेशानी आ रही है।यूजर्स को Android 15 Beta 1 अपडेट उनके डेली इस्तेमाल वाले डिवाइस में इंस्टॉल न करने की सलाह दी जा रही है।

कौन-से स्मार्टफोन को मिलेगा नया अपडेट
ऑरिजनल इक्विप्टमेंट मैन्यूफैक्चरर (Original Equipment Manufacturer) Android 15 Beta 2 को कब रिलीज करेंगे इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है।

हालांकि, गूगल के पिक्सल डिवाइस को यह अपडेट सबसे पहले मिल सकता है। बता दें, बीटा अपडेट को स्टेबल वर्जन से अलग होता है। बीटा यूजर्स नए फीचर्स को सबसे पहले ट्राई तो कर सकते हैं, लेकिन नए अपडेट के साथ बग की परेशानी भी आती है।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button