RO.NO. 01
अन्य खबरें

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की OTT डील फाइनल, जल्द होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क : अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है। उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth Bangla सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

फिल्म ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी है। डर और कॉमेडी के अनोखे मिश्रण ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है, जिसकी वजह से कई हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मल्टीस्टारर इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।

अब दर्शकों की नजर फिल्म की डिजिटल रिलीज पर टिकी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Bhooth Bangla के ओटीटी अधिकार पहले ही लोकप्रिय प्लेटफॉर्म Netflix के पास जा चुके हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म थिएटर रिलीज के करीब डेढ़ से दो महीने बाद ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकती है।

ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई की शुरुआत में यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। वहीं बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म घरेलू बाजार में 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, जबकि दुनियाभर में इसका कारोबार 250 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया है।

फिल्म की सफलता को अक्षय कुमार के करियर के लिए भी अहम माना जा रहा है। लंबे समय बाद उनकी किसी फिल्म को दर्शकों से इतना मजबूत रिस्पॉन्स मिला है, जिससे निर्माता और वितरक दोनों बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button