देशबड़ी खबरराजनीतिराज्य

राहुल के खटाखट के बाद अखिलेश ले आए फटाफट का ट्रेंड, भाजपा पर जमकर साधा निशाना…

लखनऊ। यूपी में लोकसभा चुनाव के चलते सियसत तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां जनता का विश्वास जीतने में लगी हुई है। राहुल गांधी लगातार जनसभाओं में महिलाओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी चुनावी लगातार अपनी चुनावी रैलियों में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीब महिलाओं के खाते में सालाना 1 लाख रुपये खटाखट-खटाखट भेजने की बात कर रहे हैं। वहीं उनके इस अंदाज में पीएम मोदी ने चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधा था। अब अखिलेश यादव ने रायबरेली में इंडिया गठबंधन की चुनावी रैली के दौरान फटाफट-फटाफट वाले नए अंदाज में भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

इंडिया महागठबंधन की चुनावी रैली

दरअसल, बीते दिन यानि शुक्रवार को पीएम मोदी ने यूपी के 3 जिलों में चुनावी रैली की। वहीं इंडिया गठबंधन की भी रायबरेली में एक धमाकेदार रैली हुई, जिसमें कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित सपा के मुखिया अखिलेश यादव सहित सभी दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान अखिलेश ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

दिल्ली वाले घबराए हुए हैं : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन के चुनावी रैली में अपने संबोधन में कहा- ये दिल्ली के लोग (मोदी सरकार) घबराए हुए हैं। जबसे उन्होंने सुना है, कि इंडिया गठबंधन गरीबों के लिए फैसले ले रहा है। तब से वह आपके प्रत्याशी (रायबरेली लोकसभा प्रत्याशी राहुल गांधी) की खटाखट-खटाखट वाली नकल करने लगे हैं।

कौन जाएगा विदेश ?

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के बयान का जिक्र करते हुए देश में भ्रष्टाचार कर विदेश भागने वाले आरोपियों पर इशारा करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “वो कह रहे हैं कि हम लोग विदेश चले जाएंगे, लेकिन हमारे देश की जनता जागरूक है। वह जानती है कि उन्होंने (पीएम मोदी) कुछ साल पहले ही अपने खासम-खास लोगों को एक के बाद एक विदेश भेजने का काम किया था।”

अखिलेश यादव की गटागट और फटाफट

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- “जो लोग देश को बड़ा बनाने का सपना दिखा रहे थे, उन्होंने देश को कर्जे में डुबा दिया। जनता इनसे कह रही है, कि अब आपको हटा देंगे फटाफट फटाफट, फटाफट।” उन्होंने कहा, “जो लोग कहते थे कि ना खाएंगे न खाने देंगे, वे लोग सब डकार गए, गटागट, गटागट गटागट। अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड खाने के बाद इन्होंने डकार भी नहीं ली।”

सोनिया गांधी हुई भावुक

वहीं कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने भी रायबरेली की जनता को एक भावुक स्पीच देते हुए कहा, कि उन्हें रायबरेली से खूब अपनापन और प्रेम मिला और इसीलिए अब वह राहुल को रायबरेली के लोगों को सौंप रही हैं।

Share this
RO.NO. 13129/116

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button