देश
दुष्कर्म मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई

वाड्रफनगर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, परसडीहा निवासी प्रतोष पटेल, जो पेशे से शिक्षक है, पर आरोप है कि उसने घर से बाहर बाथरूम के लिए निकली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस थाना वाड्रफनगर में शिकायत दर्ज कराई।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी प्रतोष पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।



