RO.NO. 01
छत्तीसगढ़

नाबालिक से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर  : बलरामपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में पीड़िता के गर्भवती होने की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना दो से तीन माह पूर्व की बताई जा रही है, जब आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। हाल ही में पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट (POCSO) सहित एसटी/एससी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button