RO.NO. 01
छत्तीसगढ़भाटापारा

मिसेज इंडिया क्लासिक 2025 की उपविजेता अभिलाषा झा को मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2025

रायपुर/भाटापारा। भाटापारा की गौरव, मिसेज इंडिया क्लासिक 2025 की उपविजेता अभिलाषा झा को 15 नवंबर को अंबिकापुर में आयोजित छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ पहरेदार के संस्थापक राजेंद्र जैन द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, सांस्कृतिक–पर्यटन एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहीं।अभिलाषा झा 2024 की मिसेज छत्तीसगढ़ की विजेता भी रह चुकी हैं।

वर्तमान में वे बलौदा बाजार जिले में सनातन बोर्ड की जिला समन्वयक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। समय–समय पर वे सनातन परंपरा के संरक्षण और संवर्धन हेतु सक्रिय भूमिका निभाती हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान भी अत्यंत सराहनीय है।हम उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हैं।

Share this

Kailash Jaiswal

"BBN24 News - ताजा खबरों का सबसे विश्वसनीय स्रोत! पढ़ें छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन और अन्य अपडेट सबसे पहले।"

Related Articles

Back to top button